24 मार्च 2022 को थिएटर में रिलीज़ हुई भारतीय फ़िल्म RRR ने अपनी एक अलग ही विजयगाथा लिख डाली। इस फ़िल्म में दक्षिण भारत समेत बॉलीवुड के भ...
24 मार्च 2022 को थिएटर में रिलीज़ हुई भारतीय फ़िल्म RRR ने अपनी एक अलग ही विजयगाथा लिख डाली। इस फ़िल्म में दक्षिण भारत समेत बॉलीवुड के भी एक्टर्स है। एस एस राजा मौली द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मील का पत्थर साबित हुई।
इस लेख में हम इस फ़िल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बात करेंगे।
1. अगर आपको लगता है यह एक बॉलीवुड फ़िल्म है तो आप बिलकुल गलत हैं। यह एक टॉलीवुड फ़िल्म है। और अच्छे से बोला जाए तो दक्षिण भारत में तेलुगु फ़िल्म उद्योग की एक मूवी है। इस फाइल को तेलुगु में बनाया गया है और हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में डबिंग किया गया हैं। इस फ़िल्म सेअजय देवगन और आलिया भट्ट ने दक्षिण भारत के फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा है।2. RRR दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरीसीताराम राजू (रामचरण) और कोमा राम भीम (रामाराव) के बारे में एक काल्पनिक कहानी है, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हालांकि ये दोनों वास्तविक जीवन में कभी नहीं मिले, लेकिन राजामौली मोटरसाइकिल डायरीज़ से प्रेरित होकर आरआरआर में दोनो को मिलवाया है।
3. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी ने राजामौली को सलाह दी थी कि क्यों न तीनों लोगों (राम चरण, रामा राव और राजामौली) के पहले अक्षर से फ़िल्म का टाइटल बनाया जाए। वहीं बाकी सभी को RRR का ये आइडिया पसंद आया।
5. पेन स्टूडियोज ने फ़िल्म के तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों के लिए फ़िल्म के डिजिटल अधिकार जी5 द्वारा अधिग्रहित किए गए हैं। जबकि हिंदी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश संस्करणों को नेटफ्लिक्स द्वारा अधिग्रहित किया गया है।
7. इसके अलावा, मुख्य अभिनेता रामा राव को उनके कैरेक्टर को निभाने के लिए अपना शरीर बनाने के लिए 18 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रखा गया था। उन्होंने ट्रेनर के साथ बहुत पसीना बहाया और खुद को इस फ़िल्म के रोल के अनुसार फिट किया।
No comments